नई दिल्ली। संसद टीवी का शुभारंभ 15 सितंबर को संसद के एनेक्सी भवन में होगा। संसद टीवी में लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी के विलय का निर्णय फरवरी, 2021 में लिया गया। मार्च, 2021 में इसके सीईओ की नियुक्ति की गई।
राज्यसभा के सभापति, प्रधानमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष 15 सितंबर की शाम छह बजे संसद टीवी का शुभारंभ करेंगे। संसद टीवी में संसद एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं में कामकाज, गवर्नेंस एवं योजनाओं का कार्यान्वयन, भारत का इतिहास एवं संस्कृति और समसामयिक मुद्दों से जुड़े कार्यक्रम होंगे।