पटना। साऱण जिले के एकमा मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय विदेश मंत्रालय ने लिया है। 24 सितंबर को इस सेवा केंद्र का शुभारंभ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह करेंगे। एकमा पोस्ट ऑफिस शुरू में कैंप मोड में काम करेगा। बाद में यह पासपोर्ट सेवा केंद्र के रूप में कार्य करने लगेगा।
इस सेवा केंद्र में नए और पुनर्निगमन पासपोर्ट आवेदन लिए जाएंगे। आवेदक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर निर्धारित समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र में जा सकते हैं। साथ में आवश्यक कागजात की मूल प्रति और स्वअभिप्रमाणित फोटो कॉपी भी लाना अनिवार्य होगा।