मुख्य समाचार

विधान परिषद उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी रोजिना नाजिश ने किया नामांकन 

पटना। बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी रोजिना नाजिश के नामांकन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले विधान पार्षद तनवीर अख्तर का निधन हो गया था। हमलोगों ने तय किया कि उनकी पत्नी रोजिना नाजिश को उम्मीदवार बनाया जाए। 

नामांकन में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, राज्य सरकार के कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

नामांकन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। मतदान की स्थिति में उपचुनाव चार अक्टूबर को और परिणाम भी उसी दिन जारी होगा। परिषद के सदस्य तनवीर अख्तर के निधन के कारण यह सीट नौ मई, 2021 से रिक्त है। सामान्य परिस्थिति में उनका कार्यकाल 21 जुलाई, 2022 तक था। 
 


संबंधित खबरें