पटना। बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद जीएसटी रेट रेशनलाइजेशन (दर युक्तिकरण) के लिए गठित मंत्री समूह (जीओएम) के सदस्य बनाए गए हैं। 17 सितंबर को लखनऊ में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई थी। काउंसिल ने रेट रेशनलाइजेशन एवं इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में सुधार के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया है।
फिनिश्ड प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी जब कच्चे माल के मुकाबले कम होती है, तो उसे इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर कहा जाता है। ऐसे मामलों के सुधार एवं दर युक्तिकरण के लिए गठित मंत्री समूह के अध्यक्ष कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस. बोम्मई बनाए गए हैं।
सदस्य के रूप में बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, केरल के वित्त मंत्री के.एन. बालागोपाल, राजस्थान के विधि एवं शहरी विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल, उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री डॉ अमित मित्रा एवं गोवा के परिवहन एवं पंचायत राज मंत्री माउविन गोडिन्हो सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं।