मुख्य समाचार

गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के प्रधान चुने गए जगजीवन  

पटना। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के प्रबंधन के लिए सरदार जगजीवन सिंह को प्रधान चुना गया है। गुरुद्वारा चितकोहरा के पंजाबी कॉलोनी में है। पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह छाबड़ा मुख्य सलाहकार बनाए गए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए बनी नई कमिटी में सत्येंद्र सिंह बग्गा को महासचिव, गुरुभेज सिंह गांधी को सचिव एवं कंवलजीत सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 

इसी तरह जसवीर सिंह को वरीय मीत प्रधान, हीरा सिंह बग्गा को मीत प्रधान, गुरमीत सिंह को उपकोषाध्यक्ष, चरणजीत सिंह एवं गुरजीत सिंह को स्टेज सचिव और कमलजीत सिंह को विद्यालय सचिव चुना गया है। टीम मेंबर में बीस सिख युवाओं को जगह मिली है।  
 


संबंधित खबरें