मुख्य समाचार

विधानसभा की दो सीट के लिए 30 अक्टूबर को उपचुनाव 

पटना। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा की रिक्त दो सीट के लिए उपचुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान (सुरक्षित) और मुंगेर जिला के तारापुर सीट के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा। दो नवंबर को मतगणना होगी। 

कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से जदयू के शशि भूषण हजारी और तारापुर से मेवालाल चौधरी विधायक थे। दोनों विधायकों के निधन के कारण ये सीट रिक्त हैं। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार उपचुनाव संबंधित अधिसूचना एक अक्टूबर को जारी होगी।

नामांकन एवं उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि क्रमशः आठ एवं 16 अक्टूबर है। आयोग ने कहा है कि जिन जिलों में उपचुनाव होने हैं। वहां तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू होगी। 
 


संबंधित खबरें