मुख्य समाचार

लेह में खादी के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में लद्दाख के लेह में दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण खादी ग्रामोद्योग आयोग ने किया है। राष्ट्रीय ध्वज 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोग के इस प्रयास की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा है कि यह आदरणीय बापू के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि है, जिनकी खादी में गहरी रुचि को व्यापक रूप से जाना जाता है। इस त्योहारी सीजन में खादी और हथकरघा उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने पर विचार करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूती दें।

 


संबंधित खबरें