मुख्य समाचार

टीकाकरण महाअभियान की सफलता पर सीएम ने दी बधाई

पटना। गांधी जयंती के अवसर पर कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत बिहार में रिकॉर्ड टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को राज्य में भारी बारिश के बावजूद कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 30 लाख 5 हजार 666 लोगों का टीकाकरण हुआ है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए बिहारवासी को बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी इसी मनोयोग के साथ निरंतर काम करता रहेगा।

 


संबंधित खबरें