मुख्य समाचार

पटना जू में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा समाप्त

पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में छह अक्टूबर से निःशुल्क प्रवेश की सुविधा समाप्त हो जाएगी। उद्यान प्रशासन ने दर्शकों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है। वन्य प्राणी सप्ताह (दो से आठ अक्टूबर) के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने संजय गांधी जैविक उद्यान में दर्शकों के निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की थी।

इसका उद्देश्य लोगों को वन्यप्राणी प्रबंधन से अवगत कराना, वन जीवों के प्रति संवेदना जगाना एवं उनके संरक्षण के संबंध में प्रचार-प्रसार करना था। तीन से पांच अक्टूबर के बीच उम्मीद से अधिक संख्या में दर्शकों ने जैविक उद्यान का भ्रमण किया। इस भीड़ से वन्यप्राणियों को काफी असुविधा हो रही थी। साथ ही कोविड गाइडलाइन के अनुरूप उचित भी नही था।    

 


संबंधित खबरें