पटना। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2020 के टॉपर शुभम कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शुभम कुमार को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभम कटिहार जिला के निवासी हैं।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं पंचायती राज निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह उपस्थित थे।