मुख्य समाचार

बिहार के स्ट्रीट वेंडर की श्रीनगर में हत्या

पटना। भागलपुर जिला के रहने वाले स्ट्रीट वेंडर वीरेंद्र पासवान की हत्या जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने कर दी। वीरेंद्र श्रीनगर में पानीपुरी बेचने का काम करते थे एवं अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा यह आतंकवादियों की कायराना करतूत है। केंद्र सरकार ने स्ट्रीट वेंडरों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से उनके व्यवसाय में सुगमता की व्यवस्था की है।

वीरेंद्र के अलावा माखनलाल बिंद एवं मोहम्मद शफी की भी आतंकवादियों ने अपने कायराना हमले का शिकार बनाया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बौखलाहट में गई यह कार्रवाई आतंकवादियों की बुजदिली है। सरकार सख्ती से आतंकवादियों से निपटेगी।

 


संबंधित खबरें