मुख्य समाचार

22 अक्टूबर को खादी मॉल देखेंगे राष्ट्रपति

पटना। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पटना दौरे के क्रम में खादी मॉल भी जाएंगे। बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर 20 अक्टूबर को पटना आ रहे हैं। वह 22 अक्टूबर की सुबह गांधी मैदान के निकट स्थित खादी मॉल जाएंगे।

उनके खादी मॉल आगमन से उद्योग विभाग में काफी उत्साह है। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने खादी मॉल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का बिहार से विशेष लगाव है। राष्ट्रपति बनने से पहले वह बिहार के राज्यपाल थे । उन्होंने राज्यपाल रहते भी बिहार के विकास की चिंता की। उनके खादी मॉल आगमन से पूरे देश में बिहार की खादी को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बिहार के खादी उद्योग से जुड़े लोग भी उत्साहित होंगे।

 


संबंधित खबरें