मुख्य समाचार

विपश्यना केंद्र जाने वालों को मिलेगा 15 दिनों का अवकाश

पटना। बुद्ध स्मृति पार्क स्थित विपश्यना केंद्र जाने वाले सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को राज्य सरकार 15 दिनों का अवकाश देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 22 अक्टूबर को बुद्ध स्मृति पार्क और विपश्यना केंद्र जाएंगे। उनकी तरफ से कोई सुझाव आएगा,तो उस पर काम होगा। तीन जुलाई, 2018 से विपश्यना केंद्र का नियमित संचालन हो रहा है।

मेडिटेशन केंद्र को एक्सटेंशन करके विपश्यना केंद्र बनाया गया। करीब 1200 लोग इसमें भाग ले चुके हैं। मेरी इच्छा है कि जितने भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हैं, वे विपश्यना केंद्र जाएं और उसका अनुभव प्राप्त करें। उन्हें 15 दिन का अवकाश मिलेगा।

 

 


संबंधित खबरें