पटना। बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने बुद्धि, भावना एवं कर्म किताब का बापू सभागार में विमोचन किया। किताब का संकलन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने किया है।
बीआईए के प्लेटिनम जुबली वर्ष के एक कार्यक्रम में स्वामी जी ने नौ नवंबर, 2018 को ‘बुद्धि, भावना एवं कर्म’ विषय पर प्रवचन दिया था। एसोसिएशन ने उनके संबोधन को संकलित कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करवाया है। इसका विमोचन आज स्वामी जी ने किया।
बीआईए के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में आए सभी लोगों को किताब दी गई है। इस अवसर पर केपीएस केशरी, राम लाल खेतान, रमेश चंद्र गुप्ता, संजय गोयनका, विजय गोयनका एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
