पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा उपचुनाव में जीत पर जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। कुशेवरस्थान एवं तारापुर से जदयू और एनडीए के उम्मीदवार क्रमशः अमन भूषण हजारी और राजीव कुमार सिंह को जीत दिलाने के लिए क्षेत्र की जनता को मुख्यमंत्री ने बधाई दी है।