मुख्य समाचार

इथेनॉल कोटा बढ़ाए जाने का बीआईए व चैंबर ने किया स्वागत

पटना। बिहार के लिए इथेनॉल का निर्धारित कोटा फिर से बढ़ाए जाने पर बिहार उद्योग संघ (बीआईए) एवं बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने खुशी जाहिर की है। दोनों व्यापारिक संस्थाओं ने इस प्रयास के लिए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के प्रति आभार व्यक्त किया।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि पहले बिहार का इथेनॉल कोटा लगभग 18 करोड़ लीटर का था। इससे इथेनॉल की अधिकतम छह यूनिट ही लग सकती थी। अब इसका कोटा बढ़ने से इथेनॉल के 17 उद्योग लग सकेंगे। राज्य में अधिक उद्योग लगने से राज्य के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

बीआईए के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि बिहार के लिए पूर्व से निर्धारित कोटा को लगभग दोगुना करते हुए इसे 35.28 करोड़ लीटर किया गया है। इस वृद्धि से राज्य में इथेनॉल उत्पादन इकाईयों की उत्पादन क्षमता बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 


संबंधित खबरें