पटना। दधीचि देहदान समिति के संरक्षक एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ओम प्रकाश गर्ग (97) को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गर्ग ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मृत्यु के बाद भी नेत्र एवं देहदान के जरिए यह संदेश दिया कि शरीर को जलाने या गाड़ने से बेहतर है कि यह शरीर दूसरे के काम आ जाए।
सांसद सह पूर्व डिप्टी सीएम ने बताया कि अभी तक राज्य में यह चौथा देहदान था। ओम प्रकाश जी की इच्छा के अनुसार शनिवार को उनका नेत्रदान हुआ और सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में रविवार को उनका पार्थिव शरीर आईजीआईएमएस के एनाटोमी विभाग को सौंप दिया गया। राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों मेें नेत्र अधिकोष की स्थापना के बचे कार्य को शीघ्र पूरा करने का उन्होंने आग्रह किया।