पटना। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना रेलवे स्टेशन के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया।