मुख्य समाचार

रीको ने बिजनेस समिट का किया आयोजन

पटना। राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) ने बिहार उद्योग संघ (बीआईए) के संयुक्त तत्वावधान में बिजनेस समिट का आयोजन बीआईए परिसर में किया। रिको के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास सिन्हा एवं डी.के. झा ने 24 एवं 25 जनवरी, 2022 को होने वाले इनवेस्टमेंट समिट में भाग लेने के लिए बीआईए के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया।

रीको के अधिकारियों ने उद्यमियों के हित में राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जमीन आवंटन के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया, आधारभूत सुविधा, प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र एवं अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई।

 


संबंधित खबरें