पटना। बिहार में एगमार्क प्रमाणीकरण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए दस हजार वर्गफीट जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉ एन. विजयलक्ष्मी ने राज्य सरकार से किया है। उन्होंने कहा इससे राज्य के उत्पादों के लिए एगमार्क प्रमाणीकरण की सुविधा राज्य में ही उपलब्ध हो सकेगी। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बामेती,पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को वह संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने दस हजार किसान उत्पादक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए 1500 करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी निधि बनाई है। नाबार्ड के समन्वय से यह गारंटी किसानों को उपलब्ध कराई जाती है। यदि किसी संगठन के सदस्यों को एक करोड़ ऋण की जरूरत है, तो इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार 85 लाख रुपए क्रेडिट गारंटी देती है।
