पटना। जीएसटी काउंसिल के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) की बैठक बेंगलुरु के बाद अब दिल्ली में होगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में आज बेंगलुरु में बैठक हुई।
बैठक में भाग लेने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर सुधार एवं दर युक्तिकरण संबंधी कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस संबंध में पुनः नई दिल्ली में 27 नवंबर को बैठक होगी। इसके बाद जीएसटी काउंसिल को अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी।