मुख्य समाचार

अमेजन बिजनेस मॉडल के विरोध में कैट का प्रदर्शन

पटना। अमेजन एवं अन्य ई कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल के विरोध में कॉन्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की बिहार इकाई ने जिलों में प्रदर्शन एवं धरना दिया। कैट का कहना है कि अमेज़न ने अपने पोर्टल के जरिए मादक पदार्थ गांजा, बमों को बनाने में प्रतिबंधित केमिकल एवं जहर की बिक्री की है। इससे देश का ई-कॉमर्स व्यापार दूषित हो गया है।

यदि इन मामलों में तुरंत कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो देश के व्यापारी भारत व्यापार बंद कर अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। कैट बिहार के अध्यक्ष अशोक सोनार, चेयरमैन कमल नोपानी एवं महासचिव डॉ रमेश गांधी ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे स्पष्ट है कि कानून सबके लिए एक समान नहीं है।

इस भेदभाव को लेकर देश के व्यापारियों में आक्रोश है। धरना कार्यक्रम में संरक्षक टी. आर. गांधी, उपाध्यक्ष मुकेश नंदन, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, रंजीत कुमार बादल, प्रेम कुमार, विक्रम खत्री, शांति स्वरूप एमरा मौजूद थे।

 


संबंधित खबरें