पटना। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री डॉ विजय कुमार सिंह ने राज्यसभा में कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति एयरपोर्ट करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल का अनुमोदन जरूरी है। इस मामले में कोई निश्चित समय-सीमा नहीं दी जा सकती है। इसकी वजह है कि संबंधित मंत्रालयों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाना है।
राज्यसभा में सांसद सुशील कुमार मोदी ने नागर विमानन मंत्रालय से प्रश्न किया था कि क्या यह सच है कि दो वर्ष पहले बिहार विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के मध्यम से केंद्र सरकार को पत्र भेजा था। जिसमें कहां गया था कि दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण विद्यापति के नाम पर किया जाए। यदि उत्तर हां है, तो विलंब का क्या कारण है।