कहलगांव, भागलपुर। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा मंत्रालय और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
पेंटिंग प्रतियोगिता एनटीपीसी कहलगांव के सेंट जोसफ स्कूल में आयोजित की गयी। कक्षा 5, 6 एवं 7 एवं कक्षा 8, 9 एवं 10 के छात्रों ने बड़ी संख्या में पेंटिंग बनाई।
अगले चरण में डीएवी स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय में ऊर्जा संरक्षण के संदेश को फैलाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।