मुख्य समाचार

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे

नई दिल्ली/पटना। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन शनिवार को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हो गया। 67 वर्षीय विनोद दुआ कोविड से पीड़ित थे। दूरदर्शन और एनडीटीवी से वे लंबे समय तक जुड़े रहे। रविवार को लोधी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। इसी वर्ष उनकी पत्नी डॉ चिना दुआ का भी निधन कोरोना से हो गया था।     

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि विनोद दुआ ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में  उत्कृष्ट योगदान दिया है। भारत सरकार ने वर्ष 2008 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।

 


संबंधित खबरें