सहरसा। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के विकास में चैंबर ऑफ कॉमर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कोसी क्षेत्र के विकास के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स के सुझावों पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करती है। राज्य सरकार बिहार में उद्योग और व्यापार को लगातार बढ़ावा दे रही है।
डिप्टी सीएम सहरसा के मंगलम रिसोर्ट में आयोजित कोसी चैंबर ऑफ कॉमर्स के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र में विकास की अभी और जरूरत है। इसलिए कोसी चैंबर ऑफ कॉमर्स क्षेत्र के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव अवश्य दें।
कार्यक्रम को कला संस्कृति एवं युवा मंत्री डॉ आलोक रंजन, कोसी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अर्जुन दहलान, महासचिव विवेक विशाल, उपाध्यक्ष प्रेम कुमार अग्रवाल, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुकेश जैन एवं अमित मुखर्जी ने भी संबोधित किया।
वक्ताओं ने उद्योग-व्यापार की समस्या और समाधान पर सुझाव दिए। इस मौके पर विधायक गुंजेश्वर साह एवं रत्नेश सदा, एसपी लिपि सिंह, प्रभारी डीएम सह डीडीसी शाहिला सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
कोसी चैंबर ऑफ कॉमर्स से उपस्थित सदस्य : सुशील कुमार सिंह, राजेश पचेरिया, संजीव कुमार, विजय बगेरिया, रितेश तिवारी, शशि शेखर सम्राट, रंजीत दास, पंकज गुप्ता, जय चौहान, संदीप कुमार, सीए नीरज केसरी, नीरज झा, गुरुजी निकुन तुलस्यान, रितेश तुलस्यान, आलोक जैन, संजीव तुलस्यान एवं संजीव कुमार टीपू उपस्थित थे।