मुख्य समाचार

पराली जलाने पर 98 किसानों पर हुई कार्रवाई

पटना। पराली (फसल अवशेष) जलाने के मामले में पटना जिले के नौ प्रखंडों के 98 किसानों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। ऐसे सभी किसानों को कृषि एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही उनका निबंधन भी अवरुद्ध किया गया है। मुख्य रूप से मसौढ़ी प्रखंड के 19, धनरूआ के 17 एवं बेलछी के 28 किसान दोषी पाए गए हैं।

राज्य के सभी किसानों को पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता एवं फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए पराली नहीं जलाने एवं उसका समुचित प्रबंधन करने के लिए कहा गया है। इसके प्रभावी पालन के लिए डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सभी बीडीओ, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार को भ्रमणशील रहने, अनुमंडल पदाधिकारी को मॉनिटरिंग एवं किसानों को लगातार जागरूक करने का निर्देश दिया है।

 


संबंधित खबरें