पटना। तीन दिवसीय प्री वायब्रेंट, गुजरात समिट में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं कृषि विभाग के दस अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। आनंद कृषि विश्वविद्यालय में समिट 14 से 16 दिसंबर,2021 तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के नेटवर्क एवं संभावनाओं विषय पर रणनीति तैयार करना है।
कृषि मंत्री ने बिहार में जलवायु परिवर्तन के परिपेक्ष्य में किए जा रहे कार्य, बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति, राज्य के विशिष्ट कृषि उत्पादों के भौगोलिक परिदर्शन एवं निर्यात के लिए बिहार सरकार के प्रयासों की चर्चा की। समिट में कृषि सचिव डॉ एन. सरवण कुमार एवं उद्यान निदेशक नंद किशोर भी भाग ले रहे हैं।