पटना। झंझारपुर के पूर्व सांसद, पत्रकार एवं लेखक डॉ गौरीशंकर राजहंस नहीं रहे। भागलपुर जिला के सुल्तानगंज निवासी डॉ राजहंस ने एम्स, दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि झंझारपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ गौरीशंकर राजहंस लाओस एवं कंबोडिया में भारत के राजदूत भी रहे थे। वे हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार एवं लेखक भी थे। उनका निधन अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।