मुख्य समाचार

पटना जिला परिषद : स्तुति अध्यक्ष, आशा देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

पटना। कुमारी स्तुति पटना जिला परिषद की अध्यक्ष एवं आशा देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने दोनों विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। जिला परिषद के 45 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। कड़ी सुरक्षा एवं कोविड प्रोटोकॉल के तहत समाहरणालय के ऑडिटोरियम हॉल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

कुमारी स्तुति ने अपनी प्रतिद्वंद्वी अंजु देवी को 19 मतों से पराजित किया। कुमारी स्तुति को जहां 32, वहीं अंजु देवी को 13 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आशा देवी ने चंदन कुमार को 17 मतों से हराया। आशा देवी को 31 और चंदन कुमार को 14 मत प्राप्त हुए।

चुनाव से पहले निर्वाची पदाधिकारी ने जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदस्यों ने नशामुक्ति की भी शपथ ली।

 


संबंधित खबरें