पटना। जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक की पढ़ाई आठ जनवरी तक बंद रहेगी। पटना जिला प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि शीतलहर के बढ़ते प्रकोप एवं बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है।
यह आदेश तीन जनवरी से प्रभावी होगा। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया है।