मुख्य समाचार

गुरुद्वारा बंगला साहिब के मुख्यग्रंथी सम्मानित

पटना। गुरुद्वारा बंगला साहिब,दिल्ली के मुख्यग्रंथी ज्ञानी रंजीत सिंह को तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमिटी ने सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें कोरोना महामारी के समय मानवता की सेवा के लिए दिया गया है। मुख्यग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह ने बताया कि सिंह साहिब की उपाधि भी उन्हें तख्त पटना साहिब से ही मिली है।

पटना साहिब के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा बंगला साहिब के मुख्यग्रंथी ज्ञानी रंजीत सिंह ने कोरोना महामारी के समय अपनी एवं परिवार की जान की परवाह किए बिना मानवता की सेवा की है। साथ ही गुरुद्वारा बंगला साहिब के सौंदर्यीकरण के लिए भी निरंतर कार्य कर रहे हैं।

सम्मानित मुख्यग्रंथी ने इस अवार्ड के लिए तख्त साहिब प्रबंधक कमिटी और यहां के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर का भी आभार प्रकट किया। इस मौके पर बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, कमिटी के सदस्य हरपाल सिंह, मुख्य सलाहकार चरनजीत सिंह एवं मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह भी मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें