मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा सचिवालय 16 जनवरी तक बंद

पटना। बिहार विधानसभा सचिवालय के 25 से अधिक कर्मी कोराना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधानसभा सचिवालय को आठ जनवरी से 16 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान विभिन्न समितियों की बैठक स्थगित रहेंगी। कोविड से संबंधित परामर्श एवं चिकित्सा सुविधा के लिए सचिवालय परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 2215838, 2215027 एवं 2215722 है।

विधानसभा के सदस्य, पूर्व सदस्य, सचिवालय के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन चिकित्सा सुविधा के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। सचिवालय से जारी आदेश में कहा गया है कि सचिवालय कर्मी एवं उनके परिजनों में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। अप्रत्याशित ढंग से बढ़ रहे संक्रमण चेन को रोकने के लिए सचिवालय को 16 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

 

 


संबंधित खबरें