मुख्य समाचार

वीर बालक दिवस की घोषणा गुरु पुत्रों को सच्ची श्रद्धांजलि

पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वीर बालक दिवस की घोषणा गुरु पुत्रों को सच्ची श्रद्धांजलि है। पटना साहिब में जन्मे सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर प्रधानमंत्री ने उनके दो बच्चों की शहादत के दिन (26 दिसंबर) हर वर्ष वीर बालक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।

यह गुरु पुत्रों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। गुरु के दोनों बालक फतेह सिंह और जोरावर सिंह मुगल सैनिकों से युद्ध के बाद दीवार में जिंदा चुनवा दिए गए थे। प्रधानमंत्री की घोषणा से सिखों के बलिदान पर गर्व करने वाले लाखों देशवासियों की भावना का सम्मान हुआ है।

 


संबंधित खबरें