पटना। बिहार बजट 2022-23 के पहले टैक्स प्रक्षेत्र से जुड़े प्रमुख संगठनों के साथ डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद 12 जनवरी को बैठक करेंगे। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। पहले बैठक पुराना सचिवालय सभागार में ऑफ लाइन होनी थी।
बैठक में शामिल होने वाले संगठन : बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, कटिहार नॉर्थ इस्टर्न इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पटना, दरभंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स, कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, भागलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स, पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स, गया चैंबर ऑफ कॉमर्स, कोसी चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिहार कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, लघु उद्योग भारती, बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, बिहार टेक्सटाइल चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिहार पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन एवं बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया।
बिहार कॉमर्शियल टैक्सेज बार एसोसिएशन, पटना चैप्टर ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एवं इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट के प्रतिनिधि भी बैठक में रहेंगे।