पटना। कोरोना संक्रमण के दौर में मकर संक्रांति पर्व के सुरक्षित आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने कई निर्देश जारी किए हैं। गंगा घाट एवं तालाब में श्रद्धालुओं के सामूहिक स्नान एवं भीड़ लगाने पर रोक रहेगी। कोविड गाइडलाइन के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला का आयोजन नहीं होगा। किसी समारोह के आयोजन के लिए नाव के परिचालन पर भी रोक रहेगी। खासकर दियारा क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। अधिकारियों को गाइडलाइन के अनुरूप जारी प्रतिबंध, नाइट कर्फ्यू एवं नदी पेट्रोलिंग तेज रखने का सख्त निर्देश मिला है।