पटना। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, चितकोहरा में गुरु गोविंद सिंह जी का 355वां प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर तख्त पटना साहिब के कथावाचक ज्ञानी गगनदीप सिंह ने सिख इतिहास और गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कानपुर के भाई कुलदीप सिंह और समूह संगत ने गुरुवाणी का गायन किया।
इस पावन अवसर पर माता तृप्ता स्त्री सत्संग की सदस्य मनजीत कौर, प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार जगजीवन सिंह, जसबीर सिंह छाबड़ा, हीरा सिंह बग्गा, सत्येंद्र सिंह बग्गा, गुरभेज सिंह गांधी, सरदार गुरजीत सिंह और गोविंद नगर के वासी मौजूद रहे। बाद में लंगर का भी आयोजन किया गया।