पटना/नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार से दो वरिष्ठ आईपीएस अफसर समेत 16 पुलिसकर्मियों के नामों की घोषणा गृह मंत्रालय ने पुलिस मेडल के लिए किया है। अपर पुलिस महानिदेशक (ऑपरेशन) सुशील मानसिंह खोपड़े एवं अपर पुलिस महानिदेशक (स्पेशल ब्रांच) सुनील कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिलेगा।
14 पुलिसकर्मियों में तीन सबइंस्पेक्टर एवं अन्य 11 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल दिया गया है।
सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिलेगा मेडल : सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण कुमार सिन्हा (एडीजी, रेल कार्यालय), सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा (पटना पुलिस) एवं सब इंस्पेक्टर शुभकांत चौधरी (एससीआरबी)।
हवलदार ब्रज किशोर सिंह (एटीएस, पटना), हवलदार शाह मोहमद (कैमूर पुलिस), हवलदार राजेश कुमार हांसदा (बक्सर पुलिस), हवलदार अनिल कुमार श्रीवास्तव (बीएसएपी, डेहरी रोहतास), हवलदार जीतेंद्र राम ( बीएसएपी, डेहरी रोहतास), हवलदार उदय प्रताप सिंह (बीएसएपी, डेहरी रोहतास), हवलदार मो. नसीम (बीएसएपी, डेहरी रोहतास), हवलदार मदन तिवारी (बीएसएपी 14, पटना), कांस्टेबल भरत प्रसाद यादव (बांका पुलिस), आरक्षी रमेश प्रसाद ( बीएसएपी, बोधगया) एवं ड्राइवर विजय कुमार (सीआईडी, पटना)।