पटना/नई दिल्ली। बिहार से आचार्य चंदनाजी और शैबाल गुप्ता (मरणोपरांत) को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। चंदनाजी (वीरायतन,राजगीर) को समाज सेवा और अर्थशास्त्री शैबाल गुप्ता को साहित्य और शिक्षा में उनकी सेवा के लिए यह सम्मान मिला है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित नामों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2022 के लिए चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्म श्री सम्मान मिला है।
देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में गुलाम नबी आजाद, बुद्धदेव भट्टाचार्य, सत्यनारायण नडेला, सुंदरराजन पिचई एवं साइरस पूनावाला हैं।