मुख्य समाचार

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसो. ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

पटना। पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने गोविंद मित्रा रोड स्थित महिमा प्लेस में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया। समारोह में बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप कुमार चौरसिया, पटना एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन कुमार यादव, उपाध्यक्ष केएम पी सिंह, सचिव राजेश आर्या, संयुक्त सचिव केएम संथालिया, संघटन सचिव  जयप्रकाश अमिताभ, प्रशासनिक सचिव अनिल कुमार बबलू, अमरदीप पप्पू, ऋषि खन्ना, राजीव एवं कई सदस्य उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने सभी दवा विक्रेताओं को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 

 


संबंधित खबरें