पटना। बीआईए परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद सदस्यों ने कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच विकास की गति को बढ़ाने पर चर्चा की। बीआईए अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कोविड निर्देशों का पालन करते हुए व्यावसायिक गतिविधियों को जारी रखने का सुझाव दिया।
73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीआईए अध्यक्ष एवं सदस्यों ने झंडा पहराया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। पद्म सम्मान से सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बीआई की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय शैबाल गुप्ता याद किए गए। वे बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य भी थे।
