मुख्य समाचार

बिहार को मिलेगा बजट का सर्वाधिक लाभ : सुशील मोदी

पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बजट का सर्वाधिक लाभ बिहार जैसे गरीब और पिछड़े राज्यों को मिलेगा। यह बजट रोजगार सृजन करने वाला है।

48 हजार करोड़ व्यय कर 80 लाख घरों का निर्माण, 25 हजार किलोमीटर नए एनएच का निर्माण, गंगा किनारे पांच किलोमीटर चौड़े कोरिडोर में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती, 68 हजार करोड़ पीएम किसान सम्मान निधि एवं 73 हजार करोड़ मनरेगा पर व्यय योजनाओं का सर्वाधिक हिस्सा बिहार को ही मिलेगा।

मोदी ने कहा कि रेल, सड़क, पुल एवं एयरपोर्ट पर 7.50 लाख करोड़ पूंजीगत परिव्यय खर्च, पीएम गति शक्ति एवं 14 क्षेत्रों में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन स्कीम (पीएलआई) से 60 लाख रोजगार पैदा होंगे।

 


संबंधित खबरें