पटना। सीतामढ़ी जिला के पुनौरा धाम (मां जानकी का जन्म स्थान) को पर्यटन मंत्रालय ने प्रसाद योजना में शामिल कर लिया है। योजना 36.86 करोड़ की है। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के जवाब में पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना अंतर्गत बिहार के तीर्थंकर परिपथ वैशाली-आरा- पटना-राजगीर-पावापुरी-चंपापुरी के विकास के लिए 37.20 करोड़ राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से 26.11 करोड़ राशि निर्गत की जा चुकी है।
कांवरिया पथ के विकास के लिए 44.76 करोड़ में से 42.52 करोड़, बोधगया में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 93.22 करोड़, गांधी परिपथ अंतर्गत भितिहरवा-चंद्रहिया-तुरकौलिया के विकास के लिए 44.65 करोड़ में 35.72 करोड़ एवं मंदार पहाड़ के विकास के लिए 47.53 करोड़ के विरुद्ध 38.02 करोड़ राशि बिहार को दी जा चुकी है।