पटना। मीठापुर सब्जी मंडी के थोक विक्रेता न्यू बाईपास के समीप अलकापुरी में शिफ्ट हो गए हैं। थोक विक्रेता संघ ने न्यू बाईपास के 70 फीट के पास 62 कट्ठा जमीन किराया पर लिया है। सब्जी मंडी का उद्घाटन डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने किया। मीठापुर मंडी में अब मात्र खुदरा विक्रेता रह गए हैं।
मीठापुर की तुलना में नवनिर्मित सब्जी मंडी में पर्याप्त जगह है। यहां बड़े वाहनों के आसानी से आवागमन एवं परिसर में लगाने की भी व्यवस्था है। सब्जी विक्रेता संघ के मुन्ना सिंह, राम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार, रंजीत कुमार, सरोज राय, विकास कुमार समेत कई सदस्य मौजूद थे।
