मुख्य समाचार

जून में बरौनी खाद कारखाना से शुरू होगा उत्पादन

पटना/नई दिल्ली। बरौनी खाद कारखाना का काम 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। जून 2022 में उत्पादन शुरू हो जाएगा। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के जवाब में रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुखभाई मांडविया ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि बरौनी खाद कारखाने को 2016 में स्वीकृति मिली थी। इसका प्रोजेक्ट मूल्य 8388 करोड़ है। शिलान्यास 17 फरवरी, 2019 को हुआ था। कोविड के कारण काम में सात माह की देरी हुई है। काम अब तेजी से हो रहा है। जून 2022 में उत्पादन शुरू हो जाएगा।

 


संबंधित खबरें