पटना। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के इन्क्यूवेशन सेंटर वेंचरपार्क को सक्षम स्टार्टअप को अनुदान एवं ऋण देने की स्वीकृति मिल गई है। भारत सरकार के डिर्पाटमेंट ऑफ प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड ने स्वीकृति दी है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि बीआईए के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए कई चरणों के साक्षात्कार एवं आधारभूत संरचना के कई पैमानों से वेंचरपार्क को गुजरना पड़ा है। योजना के तहत स्टार्टअप को विभिन्न चरणों में तीन करोड़ रूपए तक वित्तीय सहायता देने की स्वीकृति मिली है। स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना से प्राप्त अनुदान राशि से वेंचरपार्क अपने पंजीकृत स्टार्टअप को प्रोटोटाईप चरण में अनुदान के रूप में 20 लाख एवं प्रोजेक्ट के व्यावसायिकरण चरण में 50 लाख तक की सहायता देगा।