पटना। कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी प्रकार के प्रतिबंधों को हटा लिया है। अब कोविड अनुकुल व्यवहार एवं निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के साथ सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होंगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की बैठक में ये निर्णय लिए गए।
जिला पदाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने एवं घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने की अपील की गई है।