पटना। बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भागलपुर सीट सीपीआई को मिली है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं महासचिव आलोक मेहता ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शेष तीन सीट पूर्णिया, समस्तीपुर एवं नवादा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी। सभी सीट स्थानीय प्राधिकार कोटे से हैं।
उम्मीदवारों की सूची : पटना से कार्तिकेय कुमार, भोजपुर, बक्सर से अनिल सम्राट, गया से रिंकू यादव, नालंदा से वीरमनी कुमार उर्फ वीरन यादव, रोहतास, कैमूर से कृष्ण सिंह, औरंगाबाद से अनुज सिंह, सारण से सुधांशु रंजन पांडे एवं सीवान से विनोद जायसवाल।
दरभंगा से उदय शंकर यादव, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार रोशन उर्फ बबलू देव, पश्चिमी चंपारण से सौरभ कुमार, मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह, वैशाली से सुबोध राय, सीतामढ़ी, शिवहर से कब्बू खिरहर एवं मुंगेर, जमुई, लखीसराय से अजय सिंह।
कटिहार से कुंदन कुमार, सहरसा, मधेपुरा से अजय सिंह, मधुबनी से मेराज आलम, गोपालगंज से दिलीप सिंह, बेगूसराय, खगड़िया से मनोहर यादव एवं भागलपुर (सीपीआई) से संजय यादव।