मुख्य समाचार

सिडबी ने उद्यमियों के साथ किया संवाद

पटना। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने बीआईए परिसर में उद्यमियों के साथ संवाद किया। महाप्रबंधक मनीष कुमार ने लघु उद्योग के लिए उपलब्ध नीति एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पटना कार्यालय के डीजीएम प्रदीप कुमार झा भी उपस्थित रहेे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने राज्य की औद्योगिक स्थिति की चर्चा की। उन्होंने राज्य में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने में सिडबी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में बीआईए के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुबोध गोयल, महासचिव आशीष रोहतगी, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी एवं राम लाल खेतान, पूर्व उपाध्यक्ष ओपी सिंह एवं संजय भरतिया के साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 


संबंधित खबरें