मुख्य समाचार

लोकसभा अध्यक्ष से मिला बीआईए का शिष्टमंडल

पटना। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के एक दिवसीय पटना आगमन पर बिहार उद्योग संघ (बीआईए) ने उनका अभिनंदन किया। बीआईए अध्यक्ष अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। ओम बिरला ने राज्य की औद्योगिक स्थिति पर संक्षिप्त में चर्चा की।

बीआईए ने लोकसभा अध्यक्ष से राज्य के उद्यमियों को संबोधित करने के लिए अलग से पटना आने का आग्रह किया। बीआईए शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष सुबोध गोयल, कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी एवं पूर्व अध्यक्ष राम लाल खेतान शामिल थे।  

लोकसभा अध्यक्ष बिहार विधानमंडल के सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करने पटना आए थे। प्रबोधन कार्यक्रम का विषय था लोकतंत्र की यात्रा में विधायकों का उन्मुखीकरण एवं उत्तरदायित्व। कार्यक्रम का आयोजन बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में किया गया था।

 

 


संबंधित खबरें